21 Oct 2026, Wed
Breaking

रायपुर दक्षिण विधानसभा : पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने लिया नामांकन पत्र, कांग्रेस पार्टी से बनाए जा सकते हैं उम्मीदवार, पहले दिन 8 नेताओं ने लिया नामांकन पत्र

प्रमोद मिश्रा

रायपुर 18 अक्टूबर 2024

रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन ही 8 नामांकन आवेदन खरीदे गए। 19 अक्टूबर शनिवार को संभावित प्रत्याशी नामांकन आवेदन खरीद सकते हैं और भरे हुए नामांकन पत्रों को रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष जमा कर सकते है। आज लोकजन शक्ति पार्टी जनशक्ति सभा छत्तीसगढ़ प्रदेश से अभ्यर्थी जया राव, सुंदर समाज पार्टी से अभ्यर्थी रामकुमार अजगल्ले, निर्दलीय अभ्यर्थी राधेश्वर गायकवाड़, राइट टू रिकाॅल पार्टी से अभ्यर्थी चंपालाल, निर्दलीय आशीष पांडे, धूं-सेना से अभ्यर्थी नीरज सैनी, समाजवादी पार्टी से मनीष श्रीवास्तव, इंडियन नेशनल कांग्रेस से प्रमोद दुबे ने नामांकन आवेदन खरीदा है।

नामांकन आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। 28 अक्टूबर को नामांकन की सवीक्षा की जाएगी। 30 अक्टूबर को उम्मीदवारी वापस ले सकते है।

माना जा रहा है कि ब्राह्मण बाहुल्य रायपुर दक्षिण विधानसभा में कांग्रेस इस बार रायपुर के पूर्व महापौर को अपना उम्मीदवार बना सकती है ।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में युवाओं को लगातार मिल रहे हैं शासकीय नौकरियों के अवसर : मुख्यमंत्री के निर्देश पर एनआरडीए में 96, एफएसएल में 28 और विद्युत निरीक्षक कार्यालय में 27 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

 

 

 

 

 

You Missed