26 May 2025, Mon 9:42:19 PM
Breaking

CM विष्णुदेव साय ने 6 वर्षीय भव्या और 3 वर्षीय भविषा कोटडिया की विश्व रिकॉर्ड उपलब्धियों पर दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के लिए दिया आशीर्वाद

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 19अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में 6 वर्षीय भव्या और 3 वर्षीय भविषा कोटडिया अपने माता-पिता के साथ मुलाकात की। भव्या को अविष्कारकों के नाम और 3 वर्षीय भविषा को 100 देश की राजधानियों के नाम कंठस्थ है। भव्या के नाम आविष्कारों के नाम सुनकर उनके अविष्कारकों का नाम सबसे तेजी से बताने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस दर्ज है, भव्य ने 1 मिनट 35 सेकंड में 50 अविष्कारकों के नाम बताकर यह उपलब्धि हासिल की है। इसी तरह भविषा के नाम 2 मिनट 21 सेकंड में 100 देश की राजधानियों के नाम बताने का रिकॉर्ड वर्ल्डवाइड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नन्ही बेटियों की इतनी छोटी उम्र में मिली इस बड़ी उपलब्धि के लिए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। इन बच्चियों के पिता गौरव कोटडिया ने मुख्यमंत्री साय को अपनी बेटियों की उपलब्धियां की जानकारी देते हुए उनके प्रमाण पत्र और मेडल दिखाएं। इस अवसर पर बच्चियों की माता श्रीमती नमिता कोटडिया भी उपस्थित थीं।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरलता और आत्मीयता ने रेलयात्रियों का जीता दिल : 4 वर्षीय समायरा के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने दिया ऑटोग्राफ, छोटी बच्ची को दिया ढेर सारा आशीर्वाद

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed