7 Mar 2026, Sat

दुर्ग के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश धींगरा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा : 47 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े अपने परिवार की उपेक्षा का हवाला देते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया, संगठन और सरकार में हो रही अनदेखी के कारण दुखी होकर पार्टी से पूरी तरह अलग होने का फैसला

प्रमोद मिश्रा

दुर्ग, 21 अक्टूबर 2024

दुर्ग के पूर्व महापौर स्वर्गीय गोविंद धींगरा के पुत्र वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश धींगरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं. कहा है कि उनका परिवार 47 वर्षों से कट्टर कांग्रेसी रहा। मैंने भी अपनी राजनैतिक पारी अविभाजित मध्यप्रदेश में प्रदेश युवा कांग्रेस का 1991 से 2000 तक महामंत्री रहते शुरू की। मेरे पिता स्वर्गीय गोबिंद धींगरा कांग्रेस में 1977 में आए थे जब स्वर्गीय इंदिरा गांधी संकट के दौर से गुजर रही थी।

उन्हीं से और स्वर्गीय संजय गांधी से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की थी। बाद में दुर्ग के महापौर बने। तब से लेकर अब तक हम लोग बिना स्वार्थ तन मन धन से कांग्रेस की सेवा करते रहे।

पिछले चंद वर्षों से मेरी भारी उपेक्षा संगठन और सरकार में होती रही, आलम यह रहा कि पिछले 6 वर्षों से तो मुझे खुद समझ नहीं आ रहा था कि मैं अब कांग्रेस में हूं भी या नहीं। बड़े दुखी मन से अब कांग्रेस से अपने आप को पूरी तरह अलग करने का मन बना लिया है। उन्होंने अपनी इस्तीफा मेल से केंद्रीय व प्रदेशिक नेतृत्व को भेज दिया है।

Share
पढ़ें   Bihar Chunav Result 2025 LIVE: रुझानों में NDA सबसे बड़ी पार्टी, अनंत सिंह–खेसारी–तेजस्वी–तेजप्रताप की सीटों पर कड़ी टक्कर

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed