13 May 2025, Tue 1:48:43 AM
Breaking

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के विशेष प्रयास से 23 अक्टूबर को जिला पुनर्वास समिति की बैठक : उप मुख्यमंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में सात साल बाद होगी बैठक, भू विस्थापितों के पक्ष में अहम फैसलों की उम्मीद

प्रमोद मिश्रा
रायपुर 21 अक्टूबर 2024

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के विशेष प्रयास से 23 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में जिला पुनर्वास समिति की बैठक जिला कलेक्ट्रेट कोरबा के सभाकक्ष में होगी।

गौरतलब है कि कोरबा जिला पुनर्वास समिति की बैठक पिछली बार 2017 में कटघोरा में हुई थी। तब लखन लाल देवांगन कटघोरा से विधायक और संसदीय सचिव थे। इस बैठक में भू विस्थापितों के पक्ष में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। इसके बाद कांग्रेस सरकार में 5 साल में एक भी बैठक जिला पुनर्वास समिति की नहीं हो सकी थी। विधानसभा के मानसून सत्र में ध्यानाकर्षण के जवाब में मंत्री देवांगन ने जल्द से जल्द बैठक कराने की घोषणा की थी। 23 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में दोपहर तीन बजे से समिति की बैठक होगी। बैठक में वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन भी शामिल होंगे। इससे पहले दोपहर 12 बजे से विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे।

 

Share
पढ़ें   मिशन 2023 की तैयारी : युवा संकल्प सम्मेलन के माध्यम युवाओं को जोड़ने किया जा रहा प्रयास...मिशन 2023 चुनाव की तैयारियों में जुट चुकी है युवा कांग्रेस

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed