7 Mar 2026, Sat

CM विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित कुनकुरी के सपने को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल : 220 बिस्तर वाले अत्याधुनिक अस्पताल से लेकर 400 मेगावाट विद्युत सब स्टेशन, जीम, लाईब्रेरी, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और पर्यटन केंद्र मयाली के विकास के लिए बड़ी योजनाओं को मिली हरी झंडी

प्रमोद मिश्रा
जशपुरनगर 21 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी विकास की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री साय ने सरकारी खजाने का मुंह खोल दिया है। बीते 10 माह में साय सरकार ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव का सपना को मूर्त रूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 220 बिस्तर की क्षमता वाली अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल के निर्माण की ना सिर्फ घोषणा की बल्कि इसके लिए बजट का आबंटन करते हुए, निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही इस अस्पताल का निर्माण मूर्त रूप लेने लगेगा।

पहाड़ी कोरवा, बिरहोर जैसी विशेष पिछड़ी जनजातियों का रहवास कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में बिजली की समस्या से लोग त्रस्त रहते थे। अब यह समस्या भी कुनकुरी सहित पूरे जशपुर जिले के लिए बीते दिनों की बात हो जाएगी। जमीन से जुड़े आदिवासी समुदाय के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्रवासियों की इस पीड़ा को महसूस करते हुए बीते वर्ष 2023 के दिसंबर माह में मुख्यमंत्री का पदभार सम्हालते ही सबसे पहले बिजली की समस्या को हल करने के लिए 400 मेगावाट की क्षमता वाला विद्युत सब स्टेशन निर्माण के लिए पहल किया। उनके विशेष प्रयास से कुनकुरी में इस सब स्टेशन निर्माण को सरकार ने हरी झंडी देते हुए, बजट जारी कर दिया है। जिला प्रशासन ने इसके लिए जमीन आबंटित कर दिया है। निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया चल रही है। कटनी गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन हाई स्पीड राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने और भारतमाला सड़क से जुड़ जाने से कुनकुरी सहित जशपुर जिले में विकास की गति बढ़ना तय है। विकसीत और आत्मनिर्भर कुनकुरी की दिशा में भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तेजी से कदम उठाया है। कुनकुरी नगर की जल समस्या का निबटारा करने के लिए ईब नदी में 48 करोड़ की लागत से अमृत मिशन 2.0 के तहत इंटकवेल और पाईप लाईन के लिए वर्क आर्डर जारी हो चुका है। इस इंटकवेल के बन जाने से कुनकुरीवासियों की आगामी 50 साल तक जल समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। कुनकुरी सहित जिले के युवाओं में छिपी हुई खेल प्रतिभा को निखारने के लिए स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के निर्माण की घोषणा और बजट आबंटन जारी हो चुका है। युवाओं के सेहत की चिंता करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 81.73 लाख की लागत से अत्याधुनिक जीम निर्माण की स्वीकृति दी है। कुनकुरी के सलियाटोली में होने वाले इस निर्माण के लिए नगर पंचायत निविदा जारी कर चुकी है। रायपुर के नालंदा परिसर के तर्ज पर हाईटेक लाईब्रेरी निर्माण के लिए कुनकुरी को 3 करोड़ रूपये का आबंटन मुख्यमंत्री दे चुके हैं। इस लाईब्रेरी में पुस्तक प्रेमियों और छात्र-छात्राओं के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को 24 घंटे पढ़ने की सुविधा मिल सकेगी।

पढ़ें   CG में नक्सलियों ने लगाई वाहनों में आग : सड़क निर्माण के कार्य में लगे वाहनों पर नक्सलियों ने लगाई आग, वाहन जलकर खाक

*नए सिरे से नगर को संवारने की तैयारी -*
विकास के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी शहर को संवारने की भी योजना तैयार की है। इसके लिए 1 करोड़ की लागत से रिक्रियेशन पार्क, वार्ड क्रमांक 2 में स्थित विसर्जन तालाब के सौंदर्यीकरण, 22 लाख की लागत से जय स्तंभ का सौदर्यीकरण और 1 करोड़ 70 लाख की लागत से नगर के मुख्य सड़क से लेकर गली मुहल्लों के सड़कों के मजबूतीकरण और नवीनीकरण की तैयारी की जा रही है। नगर के चौक-चौराहों को संवारने के साथ नगर के स्ट्रीट लाईट को भी बदलने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। नगर में 12 मिनी गार्डन के विकास के लिए राशि नगर पंचायत को मिल चुकी है। बेहराटोली में 13 लाख 85 हजार रूपए की लागत से कम्युनिटी हॉल का निर्माण किया जा रहा है। कुनकुरी को आक्सीजोन बनाने के लिए नगर के मुख्यमार्ग में 11 लाख 92 हजार रूपए पौधा रोपण के लिए सरकार ने विशेष रूप से उपलब्ध कराया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मानना है कि विकास के साथ पर्यावरण का विशेष रूप से ध्यान रखना हम सबका दायित्व है।

*प्रदेश का बड़ा पर्यटन केन्द्र बनेगा मयाली -*
कुनकुरी विधानसभा में स्थित प्रसिद्व मयाली नेचर कैंप को प्रदेश का पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसीत करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 10 करोड़ रूपए का आबंटन दिया है। इस राशि का उपयोग इस पर्यटन केन्द्र में पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाओं के विकास और अत्याधुनिक संसाधन जुटाने के लिए किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मानना है कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कुनकुरी सहित जशपुर जिले में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं मौजूद हैं। मयाली को विकसीत कर, सरकार आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले को पर्यटन हब के रूप में विकसीत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed