14 Apr 2025, Mon 2:50:24 PM
Breaking

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा तोहफा : दीपावली से पहले मिलेगा वेतन, 28 अक्टूबर तक वेतन वितरण का दिया आदेश

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 22 अक्टूबर 2024 – छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए दीपावली से पहले खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए यह घोषणा की है कि उन्हें इस बार 28 अक्टूबर को ही वेतन प्राप्त होगा, जबकि सामान्य रूप से वेतन का भुगतान हर महीने की 1 तारीख को किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि वेतन वितरण समय से पहले सुनिश्चित हो सके। यह निर्णय राज्य के कर्मचारियों के लिए त्योहार के अवसर पर एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

 

दीपावली के इस विशेष मौके पर सरकार के इस कदम से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि उन्हें त्योहार की तैयारियों के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।

Share
पढ़ें   अग्नि दुर्घटना से यात्रियों के बचाव हेतु चलाया जा रहा है विशेष जागरूकता व जाँच अभियान

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed