15 Jun 2025, Sun 9:55:13 AM
Breaking

CM विष्णुदेव साय ने फरसाबहार विकास खंड के जोरण्डाझरिया की 4 स्व-सहायता समूह की 40 महिला सदस्यों को रोजगार के लिए 24 लाख रुपये का चेक प्रदान किया, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

प्रमोद मिश्रा
जशपुर, 23 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में फरसाबहार विकास खंड के जोरण्डाझरिया की 4 स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 6-6 लाख रुपये के मान से कुल 24 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस वित्तीय सहायता से महिलाएं सब्जी की खेती, आचार-पापड़ का व्यापार, रेशम विभाग के कोषा कार्य और अन्य रोजगार गतिविधियों में संलग्न होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

उल्लेखनीय है कि यूको बैंक की नई शाखा फरसाबहार विकास खंड के जोरण्डाझरिया में खोली गई है, जो महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सार्थक प्रयास कर रही है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ के रेलवे यात्री ध्यान दें, आज से इस रुट से दौड़ेंगी मेमू ट्रेनें, देखें पुरा शेड्यूल

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed