9 Jun 2025, Mon 10:12:29 AM
Breaking

रायपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय प्रवास शुरू : एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया स्वागत, एम्स और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, महतारी वंदन योजना की 9वीं किस्त जारी करेंगी, सरगुजा प्रखंड का करेंगी लोकार्पण

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 25 अक्टूबर 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचीं। माना विमानतल पर उनका स्वागत राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। उपमुख्यमंत्री अरूण साव, सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल, विधायक खुशवंत सिंह साहेब ने भी पुष्प गुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति का स्वागत किया।

राष्ट्रपति मुर्मु आज रायपुर स्थित एम्स के द्वितीय दीक्षांत समारोह में और अपरान्ह 3.30 बजे एनआईटी के 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। शाम 5.15 बजे पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख हितग्राही महिलाओं को 9वीं किस्त के रूप में एक-एक हजार रूपए की राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित करेंगी। अब तक इस योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से 5227 करोड़ रूपए का भुगतान हो चुका है।

इसके अलावा, राष्ट्रपति पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखंड का लोकार्पण भी करेंगी। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका आदिम जाति कल्याण विभाग की प्रकाशित पुस्तकों की प्रथम प्रतियां राष्ट्रपति को भेंट करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मु इस मौके पर स्थानीय जनजातीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात एवं चर्चा करेंगी।

Share
पढ़ें   CM विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पीएम जनमन योजना के सफल क्रियान्वयन : प्रधानमंत्री जन-मन आवास योजना से साकार हुआ रतियो कोरवा और बरसाती कमार का पक्के घर का सपना

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed