22 Oct 2026, Thu
Breaking

डॉ रवि मित्तल ने संभाला जनसंपर्क आयुक्त का पद : जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद, जशपुर कलेक्टर से जनसंपर्क पहुंचे हैं डॉ रवि मित्तल

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 अक्टूबर 2024

नव पदस्थ जनसंपर्क आयुक्त डॉ रवि मित्तल ने सोमवार को नया रायपुर स्थित संवाद कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया । डॉ मित्तल को प्रभारी आयुक्त एवं संचालक अजय अग्रवाल ने कार्यभार सौंपा एवं उनका स्वागत किया । इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे ।

उल्लेखनीय है कि डॉ रवि मित्तल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे हाल ही में जशपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे । डॉ मित्तल ने महासमुंद, रायगढ़ व रायपुर में जिला पंचायत सीईओ के रूप में कार्य किया है । वे 2018 में बगीचा एसडीएम भी रह चुके हैं। डॉ रवि मित्तल ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली से एमबीबीएस किया और फिर वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में आये ।

Share
पढ़ें   बड़ा प्रशासनिक फेलरबदल : आईजी से लेकर एसपी तक बड़ा फेरबदल, छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में 24 अफसरों के तबादले, कई जिलों के पुलिस कप्तान बदलें

 

 

 

 

 

You Missed