11 Apr 2025, Fri 7:56:57 AM
Breaking

CM विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा पर गौवंश की पूजा-अर्चना कर गुड़ और खिचड़ी खिलाई : प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की, डिप्टी CM अरूण साव, विजय शर्मा और खेल मंत्री टंकराम वर्मा रहे मौजूद

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 02 नवंबर 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने निवास की गौशाला में गौवंश की पूजा-अर्चना की और अपने हाथों से खिचड़ी और गुड़ खिलाया। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, खेल मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद रहे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा गौवंश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन दिन है। भगवान कृष्ण और गौ माता से कामना करता हूं कि प्रकृति प्रेम और परोपकार का यह लोक पर्व सभी के लिए सुख समृद्धि व खुशहाली लेकर आए। गौवंश, खेती और जन-जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। गोवर्धन पूजा गौवंश की पूजा-आराधना के साथ ही गौवंश की सुरक्षा और सेवा का संकल्प लेने का पर्व है।

**मुख्यमंत्री की सहजता ने एक बार फिर सबका मन मोहा**

गौवंश की पूजा अर्चना के बाद जब प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया तो मुख्यमंत्री साय ने सबसे पहले गौशाला में गौवंश की सेवा करने वाले गौ सेवक भगवानी यादव को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उन्हें गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री की इस सहजता और सरलता ने एक बार फिर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने भगवानी द्वारा किए जा रहे गौसेवा के कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों से गौवंश की रक्षा, संवर्धन और संरक्षण के कार्य में भागीदार बनने की अपील की।

Share
पढ़ें   राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस : श्रीनगर में दिए बयान को लेकर पहुंची पुलिस, कांग्रेस के नेताओं ने किया केंद्र पर जुबानी हमला

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed