11 Mar 2026, Wed
Breaking

केंद्रीय गृह मंत्री पुलिस पदक के लिए छत्तीसगढ़ के 181 पुलिस अधिकारी और जवान चयनित : कांकेर नक्सल मुठभेड़ समेत उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एडीजी विवेकानंद सिन्हा, आईजी अमरेश मिश्रा और अन्य अधिकारियों को मिलेगा सम्मान

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 04 नवंबर 2024

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने केंद्रीय गृह मंत्री पुलिस पदक की घोषणा की है, जिसमें इस बार छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों और जवानों को सबसे अधिक सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के 181 अधिकारी और जवानों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और साहसिक कार्यों के लिए यह प्रतिष्ठित पदक प्रदान किया जाएगा। इस सूची में एडीजी विवेकानंद सिन्हा, एसपी विजय पांडे, एसपी आई के एलेसेला के साथ कई निरीक्षक, उप निरीक्षक, एएसआई, हवलदार और आरक्षक शामिल हैं।

कांकेर नक्सल मुठभेड़ में अदम्य साहस का परिचय देने वाले कई जवानों को इस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस मुठभेड़ में नक्सलियों के खिलाफ सफल अभियान के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों की सराहना की गई है।

**विशेष योगदान के लिए सम्मान**

एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) में पदस्थ आईजी अमरेश मिश्रा को इन्वेस्टिगेशन में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह, छत्तीसगढ़ पुलिस के सब-इंस्पेक्टर अजय सिन्हा को भी जांच में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पदक प्रदान किया जाएगा।

**सम्मानित अधिकारियों की पूरी सूची यहां देखें**

यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस के कर्तव्यनिष्ठा, साहस और उत्कृष्टता को पहचान दिलाता है और राज्य की पुलिस बल को प्रेरित करने का कार्य करेगा।

Share
पढ़ें   10 माह से बंद स्कूल परिसर से हटा कब्जा: केबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पहल से एक दिन में तहसीलदार ने हटाया कब्जा, स्कूल परिसर को पोल व तार से किया घेराव

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed