29 Apr 2025, Tue 8:57:24 PM
Breaking

रायपुर केंद्रीय जेल के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग : अज्ञात हमलावरों ने आदतन अपराधी साहिल खान पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल साहिल मेकाहारा अस्पताल में भर्ती

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 04 नवंबर 2024

राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय जेल के बाहर दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना घटी है। अज्ञात हमलावरों ने आदतन अपराधी साहिल खान पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साहिल खान अपने रिश्तेदारों से मुलाकात कर जेल से बाहर निकल रहा था, जब अज्ञात लोगों ने उस पर दो राउंड फायरिंग की। साहिल खान पर किए गए इस हमले के कारण इलाके में दहशत का माहौल है।

 

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इस वारदात ने शहर की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share
पढ़ें   डिप्टी CM विजय शर्मा कल पुलिस विभाग के बिलासपुर रेंज की लेंगे समीक्षा बैठक : जिले के कानून व्यवस्था के सम्बंध में पुलिस अधीक्षकों से लेंगे वन टू वन जानकारी, महिला एवं बाल अपराध, गौवंश, चाकूबाजी, मादक पदार्थों की स्थिति की करेंगे समीक्षा

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed