14 Apr 2025, Mon 2:11:50 PM
Breaking

मुंगेली जिले में रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : बोलेरो अनियंत्रित होने से तीन की मौके पर मौत, चार गंभीर रूप से घायल

दुर्गा प्रसाद तिवारी
मुंगेली, 04 नवंबर 2024

रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर किरना के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। बोलेरो वाहन के अनियंत्रित हो जाने से यह दुर्घटना हुई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा सरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Share
पढ़ें   रायपुर में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज : सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का है आरोप, सिविल लाइन थाने में दर्ज हुआ मामला

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed