13 Mar 2026, Fri
Breaking

रायपुर में दिनदहाड़े चली गोली : सेंट्रल जेल के सामने गोली चलाने वाले आरोपी शाहनवाज और शाहरुख खान को पुलिस ने पकड़ा, पुलिस कस्टडी में लंगड़ाते हुए आए दोनों आरोपी नजर, देखें VIDEO

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 05 नवंबर 2024

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल के सामने मोटर सायकल सवार अज्ञात व्यक्ति कट्टा से टिकरापारा निवासी साहिल पर सुनियोजित तरीके से फायरिंग कर फरार हो गये थे ।

सूचना पर थाना गंज में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की धर पकड़ हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा 10 अलग – अलग विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की पतासाजी हेतु लगाया गया। रायपुर की सभी सीमाओं पर चेक पोस्ट लगाने के साथ ही नाकेबंदी भी लगायी गयी। आरोपीगण रायपुर से बाहर भागने के फिराक में थे कि उन्हें रायपुर एवं दुर्ग जिले के सीमा पर नंदनवन के समीप घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पुलिस कस्टडी में दोनों आरोपी लंगड़ाते हुए नजर आए ।

 

 

आरोपियों का नाम

01. शेख शाहनवाज उर्फ शानू महाराज उम्र 25 साल निवासी मौदहापारा रायपुर।

02. शाहरूख पिता मोह0 आरिफ उम्र 19 साल निवासी मौदहापारा रायपुर।

प्रकरण में संलिप्त एक अन्य फरार आरोपी हीरा छुरा की पतासाजी लगातार की जा रहीं है।

Share
पढ़ें   कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का छत्तीसगढ़ दौरा: वेणुगोपाल भी साथ आए, एयरपोर्ट पर कांग्रेसियों ने किया स्वागत, जनसभा और संगठनात्मक बैठकों से देंगे रणनीतिक संदेश

 

 

 

 

 

You Missed