11 Mar 2026, Wed

महतारी वंदन योजना से दीपावली पर महिलाओं की खुशियां दोगुनी: दीपावली से पहले खाते में राशि आने पर महिलाओं ने अपने विष्णु भैय्या का आभार व्यक्त करते हुए उत्साह से की त्योहारी खरीदी

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 07 नवम्बर 2024

हमारे देश के सबसे प्रमुख त्यौहार दीपावली को हर्षोल्लास के साथ सभी मनाते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में इस बार दीपावली का त्यौहार महिलाओं के लिए दोगुनी खुशियां लेकर आया है। यह खुशियां उन्हें महतारी वंदन योजना की 9वीं किस्त की राशि से मिली है, जिसे दीपावली से पूर्व ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली की खुशियों के रूप में छत्तीसगढ़ की महिलाओं के खाते में अंतरित कर दिया था।

महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की लगभग 70 लाख माताओं एवं बहनों के बैंक खातों में प्रतिमाह एक-एक हजार रूपये का अंतरण किया जाता है, जिसमें बालोद जिले की 2 लाख 52 हजार से अधिक महिलाएं भी प्रतिमाह लाभान्वित हो रही हैं। दीपावली त्यौहार के अवसर पर बालोद जिले की महिलाओं ने अपने बैंक खातों में एक-एक हजार रूपए राशि अंतरित होने पर खुशी जाहिर करते हुए अपने विष्णु भैय्या के प्रति आभार व्यक्त किया है। बालोद जिले के ग्राम सिवनी की देवकी बाई ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें प्रतिमाह महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रूपए उनके खाते में मिल रहा है, जिसे वह अपने बैंक में जमा कर रही हैं। दीपावली के अवसर पर इससे उन्होंने अपने घर में सभी के लिए कपड़े और जरूरी सामान खरीदा, जिससे उन्होंने दीपावली का त्यौहार काफी खुशी से मनाया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उनके बड़े भाई की तरह उनका ख्याल रख रहे हैं और इस माह दीपावली त्यौहार के पूर्व राशि अंतरित कर उन्होंने अपनी बहनों की खुशियों को दोगुना किया है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त किया है। ईश्वरी सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दीपावली त्यौहार के पूर्व हमें महतारी वंदन योजना की राशि उपलब्ध कराई है, जिससे उन्होंने अपने लिए साड़ी ली है। इसी प्रकार सरिता और बसंती निषाद ने महतारी वंदन योजना के तहत नौवीं किश्त की राशि आने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी हमारे बड़े भैय्या की तरह हमारा ख्याल रख रहे हैं। हमें प्रतिमाह एक हजार की राशि सीधे हमारे बैंक खाते में प्रदान कर रहे हैं। हमारे लिए अब हर माह की शुरूआत किसी त्यौहार से कम नहीं होती और मोबाइल में महतारी वंदन योजना की राशि आने का मैसेज देखते ही खुशियों से हमारा आत्मविश्वास जाग जाता है। इस माह दीपावली से पूर्व ही राशि आने से हमारी दीपावली की खुशियां दोगुनी हुई हैं, हमने इस माह की राशि का उपयोग दीपावली की खरीदी में किया है।

पढ़ें   गोधन न्याय योजना से महिलाएं बन रही स्वावलंबी : गोधन न्याय योजना से महिलाओं की सुधरी आर्थिक स्थिति, पहले स्वयं प्रशिक्षण लिया, अब दूसरों को दे रहीं प्रशिक्षण

बालोद जिले की इन महिलाओं ने महतारी वंदन योजना को सराहते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.