12 Jun 2025, Thu 1:24:41 AM
Breaking

CM विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार, कटघोरा और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल : विकास कार्यों का भूमिपूजन, सहस्त्रबाहु जयंती उत्सव, और इंडियन रोड कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन में लेंगे भाग, जानिए आज का पूरा कार्यक्रम…

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 08 नवम्बर 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 नवम्बर को बलौदाबाजार, कोरबा जिले के कटघोरा और रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दौरे का कार्यक्रम कुछ इस प्रकार रहेगा:

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 11.05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और 11.25 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बलौदाबाजार स्थित शासकीय डी.के. महाविद्यालय मैदान पहुंचेंगे। 11.30 बजे वे दशहरा मैदान में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके साथ ही, दीपावली मिलन समारोह में भी उनकी उपस्थिति रहेगी।

बलौदाबाजार के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.05 बजे कोरबा जिले के कटघोरा पहुंचेंगे। कटघोरा के मेला ग्राउंड हेलीपैड पर उतरने के बाद, वे प्रांत स्तरीय भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद, मुख्यमंत्री अपराह्न 3.15 बजे रायपुर लौट आएंगे।

शाम 5 बजे मुख्यमंत्री रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में भाग लेंगे, जिसमें देशभर से सड़क निर्माण और सुरक्षा के विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और अभियंता सम्मिलित हो रहे हैं।

Share
पढ़ें   ‘रक्षाबंधन’ की शुरुआत..जब जगन्नाथ प्रभु व भगवान बलभद्र को पहली राखी बांध रक्षा बंधन पर्व की शुरुआत की उत्तर BJP विधायक ने

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed