1 Jun 2025, Sun 5:07:06 AM
Breaking

बीजापुर के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का सर्च अभियान : लगातार मुठभेड़ में फायरिंग जारी, सभी जवान सुरक्षित

प्रमोद मिश्रा
बीजापुर, छत्तीसगढ़, 08 नवंबर 2024

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बलों द्वारा बड़े पैमाने पर सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

जिला पुलिस सूत्रों के अनुसार, माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस की संयुक्त टीम को इलाके में भेजा गया था। अभियान के दौरान आज दोपहर 11 बजे से पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है, जो रुक-रुक कर फायरिंग के साथ जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी जवान सुरक्षित हैं और सर्चिंग अभियान अभी भी जारी है। विस्तृत जानकारी अभियान के समापन के बाद जारी की जाएगी।

Share
पढ़ें   नेताप्रतिपक्ष का आरोप : "कांग्रेस सरकार के कारण प्रदेश की आर्थिक हालात बेहद नाजुक..आर्थिक मामलों पर अपनी वाहवाही लूट रही कांग्रेस सरकार" : धरम लाल कौशिक

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed