30 May 2025, Fri 10:05:23 AM
Breaking

कलेक्टर एस. जयवर्धन ने माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाने का किया निरीक्षण : गन्ना उत्पादन की कार्यप्रणाली और किसानों की आय में सुधार के लिए अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

मन्नू मिश्रा
सूरजपुर, 09 नवंबर 2024

कलेक्टर एस. जयवर्धन ने ग्राम केरता स्थित माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गन्ना खरीदी और शक्कर उत्पादन की स्थिति पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। पिछले पेराई सत्र 2023-24 में सूरजपुर, अंबिकापुर, और बलरामपुर जिलों के 16 विकासखंडों में 9358.509 हेक्टेयर क्षेत्र से 2,62,814.624 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई की गई है।


कलेक्टर ने कारखाने में स्थापित 6 मेगावाट पावर टरबाइन का भी निरीक्षण किया और कारखाने की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने गन्ना उत्पादक किसानों की आय में वृद्धि और जीवन स्तर में सुधार के उद्देश्य से अधिकारियों को किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले गन्ने के उत्पादन के लिए आवश्यक जानकारियां प्रदान करने के निर्देश दिए।

Share
पढ़ें   नारायणपुर में जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को किया नाकाम: गट्टाकाल के जंगल में पहाड़ी रास्ते से 5 किलो का कुकर बम बरामद, मौके पर ही किया डिफ्यूज, 2025 में अब तक 16 से ज्यादा IED बरामद

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed