16 Jun 2025, Mon 4:38:29 PM
Breaking

सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने वाले नेक व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए एसएसपी रायपुर डॉ. संतोष कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह और शहर भर में होर्डिंग्स के माध्यम से किया सार्वजनिक सम्मान

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 13 नवंबर 2024

रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने अक्टूबर 2024 में सड़क दुर्घटना के घायलों की मदद कर उनकी जान बचाने वाले 5 नेक व्यक्तियों को सम्मानित किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए, साथ ही शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स लगाकर उनके कार्यों का प्रचार-प्रसार किया गया।

रायपुर में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, कलेक्ट्रेट गेट, मरीन ड्राइव और अन्य प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स लगाए गए हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इस नेक कार्य से प्रेरणा ले सकें। डॉ. संतोष सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देशित किया है कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन का प्रोत्साहन और प्रचार-प्रसार किया जाए।

देश में प्रति वर्ष लगभग डेढ़ लाख लोगों की असमय मृत्यु सड़क दुर्घटनाओं में होती है, जिसका एक प्रमुख कारण है घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा न मिल पाना। दुर्घटना के बाद के पहले एक घंटे को “गोल्डन आवर” माना जाता है, जिसमें अगर घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल जाए तो उनकी जान बचाई जा सकती है।

**अक्टूबर 2024 के गुड सेमेरिटन:**

1. **जितेन्द्र वर्मा** – 07.10.2024 को मंदिर हसौद में सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर पुलिस को सूचना देकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

2. **प्रिंस तिवारी** – 30.09.2024 को रावांभाठा में दुर्घटना में फंसे तीन व्यक्तियों को डायल 112 और क्रेन की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।

3. **मिथलेश वर्मा** – धरसींवा में घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया और मृत्यु होने पर मुफ्त में मृतक को मरचुरी पहुंचाया।

पढ़ें   राजधानी रायपुर में 'DAIKIN' के नए कार्यालय का शुभारंभ : देश में एयर कंडीशनर में नंबर 1 डाइकिन के नए कार्यालय की रायपुर में शुरुआत, कुलदीपक विरमानी बोले : "अगले दो साल में छत्तीसगढ़ में AC के क्षेत्र में बनेगा DAIKIN नंबर 1"

4. **राहुल शादीजा** – 12.10.2024 को आरंग चौक के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई।

5. **दुर्गेश कुमार कांडे** – कटोरा तालाब में दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने इन नेक व्यक्तियों को भविष्य में भी इसी प्रकार घायलों की मदद करने हेतु प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अनुराग झा और उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह भी उपस्थित रहे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed