6 Jun 2026, Sat
Breaking

छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी की शुरुआत : 27 लाख से अधिक किसानों का धान खरीदेगी सरकार…72 घंटे के अंदर होगा भुगतान…CM ने किसानों के लिए लिखा ये खास संदेश…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 14 नवंबर 2024

छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी की शुरुआत हो रही है । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बालोद जिले से धान खरीदी की शुरुआत करेंगे ।

 

 

CM ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में किसानों को संदेश देते लिखा है :-

प्रदेश के मेरे किसान साथियों आप सभी को जय जोहार…

आज से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत हमारी सरकार ने आप सभी की सुविधा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

अन्नदाता साथियों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है, जिसके तहत इस बार 27 लाख से अधिक किसानों का धान हमारी सरकार खरीदेगी और भुगतान भी 72 घंटे के अंदर सुनिश्चित करेंगे।

किसानों को धान खरीदी के लिए अधिक दूरी तय न करना पड़े, इसका भी हमने विशेष ख्याल रखा है और 2739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीदी की व्यवस्था की गई है।

अन्नदाता हमारे छत्तीसगढ़ की आत्मा हैं, उनकी मेहनत को पूरा दाम और सम्मान मिले, इसके लिए हमारी सरकार तत्पर है। हमने किसानों से उनके पूरी उपज को खरीदने, खरीदी में पूरी पारदर्शिता बरतने और तय समयसीमा में भुगतान करने पर विशेष ध्यान दिया है।

हमारा गर्व – धान खरीदी का पर्व

जम्मो किसान साथी मनला गाड़ा-गाड़ा बधई अउ सुभकामना…

Share
पढ़ें   बलौदाबाजार हिंसा : पुलिस ने किया चालान पेश...185 लोगों को बनाया गया आरोपी...MLA देवेंद्र यादव को लेकर पुलिस की रिपोर्ट - 'लोगों को उकसाया...जरूरत पड़ने पर पैसा देने की कही बात...'मड़वा में हुए सम्मेलन में बनी थी रणनीति...दो करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का नुकसान...

 

 

 

 

 

You Missed