6 Sep 2026, Sun
Breaking

रायपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग : बम की सूचना मिलने पर कराई गई फ्लाइट की लैंडिंग…फ्लाइट की जांच कर रहे अधिकारी…बम को लेकर यह अपडेट

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 14 नवंबर 2024

छत्तीसगढ़ के रायपुर में इंडिगो की फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। नागपुर से कोलकाता जा रही फ्लाइट में बम की सूचना मिली थी, जिसके बाद एहतियातन रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

 

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में बम होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा कारणों से रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।

यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर विमान को तुरंत खाली कराया गया। प्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि इस घटना के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए उड़ानें प्रभावित रहीं। सुरक्षा के लिहाज से विमान की जांच की जा रही है।

Share
पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE: CM विष्णुदेव साय आज बालोद और धमतरी में करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण, शिलान्यास और हितग्राहियों का सम्मान, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम...

 

 

 

 

 

You Missed