25 Apr 2025, Fri 10:40:38 PM
Breaking

कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़: 5 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल, ऑपरेशन में डीआरजी-BSF की संयुक्त टीम जुटी, फायरिंग जारी

प्रमोद मिश्रा

कांकेर, 16 नवंबर 2024

छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर आई है। कांकेर और नारायणपुर से लगी महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच सुबह 6 बजे से मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में अब तक 5 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। दो जवानों को गोली लगी है, घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर राजधानी रायपुर लाया गया है, जहां निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घायल जवानों के नाम खिलेश्वर गावड़े , हीरमन यादव, दोनों डीआरजी के जवान है। हीरामन यादव के दोनों पैर की जांग में गोली लगी है, वहीं खिलेश्वर गावड़े के सिर और हाथ में चोट लगी है।

 

जानकारी के अनुसार कांकेर डीआरजी ,नारायणपुर डीआरजी , बीएसएफ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है, टेकामेटा और काखुर के जंगलों में मुठभेड़ अभी भी जारी है। दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। कांकेर एसपी आईके एलेसेला ने इसकी पुष्टि की है।

Share
पढ़ें   उप मुख्यमंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में नगर पंचायतों की समीक्षा बैठक शुरू : योजनाओं के क्रियान्वयन, राजस्व संग्रहण और विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा करने के लिए वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की उपस्थिति

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed