2 May 2025, Fri 4:40:15 AM
Breaking

अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 16 नवम्बर, 2024

उत्तर बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान आज माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जवानों ने बहादुरी से लड़ते हुए 5 माओवादियों को ढेर किया। इस ऑपरेशन में बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान 2 जवान घायल हुए, जिनकी स्थिति अब सामान्य और खतरे से बाहर बताई गई है। दोनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।


इस उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि-

 

“नक्सल मोर्चे पर हमारे जवान बहादुरी से लड़ रहे हैं। हम छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।” उपमुख्यमंत्री ने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनकी वीरता की सराहना की है। उन्होंने इस अभियान में शामिल सभी सुरक्षा बलों को बधाई दी और उनकी कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की।

Share
पढ़ें   ज्ञानपीठ सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल से मिलने उनके घर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: प्रदेशवासियों की ओर से दी बधाई, कहा - आपने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed