12 Mar 2026, Thu
Breaking

पुलिस आरक्षक भर्ती : 559 पुलिस आरक्षक पदों के लिए 92 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में, शारीरिक और लिखित परीक्षा में होगी सख्त प्रतिस्पर्धा

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 18 नवंबर 2024

रायपुर के पीटीएस माना में पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरे उत्साह के साथ जारी है। भर्ती के तहत दस्तावेज़ जांच, शारीरिक माप-तौल, 100 और 800 मीटर दौड़, शॉटपुट फेंक, लॉन्ग और हाई जंप जैसी प्रक्रियाएं हो रही हैं।

559 पदों के लिए 92,242 अभ्यर्थी
रायपुर में पुलिस विभाग के 559 पदों के लिए कुल 92,242 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। हर दिन अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। अभ्यर्थियों को इस प्रक्रिया के बाद लिखित परीक्षा से गुजरना होगा।

भर्ती समिति के नेतृत्व में हो रही प्रक्रिया
एसएसपी रायपुर संतोष सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय भर्ती समिति इस प्रक्रिया का संचालन कर रही है। यह प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आयोजित की जा रही है ताकि योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जा सके।

अभ्यर्थियों में परीक्षा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। मैदान में हर कोई अपनी पूरी मेहनत और जोश के साथ प्रदर्शन कर रहा है। यह प्रक्रिया राज्य में पुलिस बल को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share
पढ़ें   CGPSC इंटरव्यू आज से शुरू: 643 अभ्यर्थी देंगे पर्सनालिटी टेस्ट, 20 नवंबर की रात जारी होंगे नतीजे, डिप्टी कलेक्टर-DSP समेत 17 सेवाओं के 246 पदों पर होगी भर्ती

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed