13 Apr 2025, Sun
Breaking

बस्तर दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अनोखा अंदाज: हल्बी-गोंडी में ट्वीट, गौर मुकुट पहन मांदर बजाया, चित्रकोट से लोकसंस्कृति और पर्यटन को दिया बढ़ावा

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 18 नवम्बर 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल हुए। यहां उन्होंने बस्तर के विकास और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और जनप्रतिनिधियों से सुझाव भी मांगे। इस दौरान मुख्यमंत्री का बस्तर के प्रति विशेष जुड़ाव देखने को मिला। उन्होंने बस्तर यात्रा को लेकर टेकऑफ से पहले हल्बी और बस्तर पहुंचने पर गोंडी भाषा में ट्वीट कर क्षेत्रीय संस्कृति के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने हल्बी में ट्वीट कर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने की जानकारी दी और इसे क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने वाला बताया। बैठक में शामिल होने के बाद गोंडी में एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट के साथ मुख्यमंत्री गौर सिंग मुकुट पहनकर मांदर बजाते और गौर नृत्य का आनंद लेते दिखे। उन्होंने लिखा, *”बस्तर आकर मांदर की थाप पर गौर नृत्य का आनंद लिया। यहां की संस्कृति का हिस्सा बनना अद्भुत अनुभव है।”*

 

चित्रकोट पहुंचने पर मुख्यमंत्री का बस्तर शैली में स्वागत किया गया। वे भी बस्तर की पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। स्थानीय लोक नर्तक दलों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने चित्रकोट जलप्रपात के पास खड़े होकर एक फोटो भी साझा किया, जिससे बस्तर के पर्यटन के प्रति उनकी विशेष रुचि जाहिर हुई।

यह पहली बार है जब किसी मुख्यमंत्री ने बस्तर की क्षेत्रीय बोलियों का सार्वजनिक रूप से उपयोग कर स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति इतना जुड़ाव प्रदर्शित किया है।

Share
पढ़ें   कसडोल विधानसभा के ग्राम भरका में लाखों के विकास कार्यों का संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने किया लोकार्पण, शकुंतला साहू बोली :"मेरे विधानसभा क्षेत्र के हरेक लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहती हूँ"

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed