25 May 2025, Sun 7:34:16 PM
Breaking

धान की रखवाली कर रहे किसान की खेत में केबल तार से गला कसकर निर्मम हत्या : तीन दिन से घर नहीं लौटा था, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम, जल्द हत्यारे की गिरफ्तारी का दावा

प्रमोद मिश्रा
तखतपुर, 19 नवंबर 2024

तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया में धान की रखवाली करने गए किसान की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मनोहर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

**केबल तार से गला कसकर हत्या**
जानकारी के अनुसार, किसान मनोहर धान की फसल की रखवाली के लिए रात में खेत गया था। तीन दिनों से वह घर भी नहीं लौटा था। शुक्रवार सुबह खेत में उसका शव मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या गले में केबल तार कसकर की गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

**पुलिस जांच में जुटी**
घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि, “घटना की गहराई से जांच की जा रही है। हत्या के कारणों और दोषियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

**क्षेत्र में भय का माहौल**
इस हत्या के बाद ग्राम पकरिया और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि मनोहर एक मेहनती किसान था और उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। पुलिस अब हत्या के पीछे के कारणों को खंगालने में लगी है।

**फॉरेंसिक टीम कर रही साक्ष्य एकत्रित**
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना से जुड़े अहम सुराग हाथ लगने की उम्मीद है। किसान की हत्या से नाराज ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Share
पढ़ें   राज्यपाल रमेेन डेका ने सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति इंदर सिंह उबोवेजा को दिलाई प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed