23 Oct 2026, Fri
Breaking

फडणवीस ही होंगे महाराष्ट्र के अगले CM : BJP विधायक दल की बैठक में लगी मुहर, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

ब्यूरो रिपोर्ट

मुंबई, 04 दिसंबर 2024

महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस कल आजाद मैदान में शपथ लेंगे । बीजेपी विधायक दल की बैठक में आज उनके नाम पर मुहर लग गई ।

चंद्रकांत पाटिल ने फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा
महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि हमें फडणवीस के नेतृत्व में जीत मिली है। वे राज्य के विकास के लिए लगातार काम करते रहे हैं। इसके बाद चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुगंटीवार ने फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा। पंकजा मुंडे ने उनके नाम का अनुमोदन किया।

बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी बैठक में मौजूद हैं।

 

Share
पढ़ें   मध्य भारत में कैंसर इलाज में क्रांति: रायपुर के डॉक्टरों ने पाइपेक तकनीक से पेट की झिल्ली के कैंसर का किया सफल उपचार, ओडिशा की महिला को मिला नया जीवन

 

 

 

 

 

You Missed