7 Mar 2026, Sat

प्रदेश में रबी फसलों की बोनी तेज: अब तक 5.57 लाख हेक्टेयर में खेती, 112 करोड़ का कृषि ऋण वितरित, 19.25 लाख हेक्टेयर का लक्ष्य

प्रमोद मिश्रा
रायपुर 26 नवम्बर 2024

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष रबी फसलों के लिए 5.57 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं, चना, मटर, मक्का, अलसी सहित विभिन्न रबी फसलों की बोनी हो चुकी हैं। वहीं रबी फसल के किसानों को 0.73 लाख क्विंटल बीज और 0.67 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया गया है। इस वर्ष 19.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न रबी फसलों की बोनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वर्ष 2024-25 में रबी फसलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस वर्ष विभिन्न रबी फसलों की बोनी के लिए 19.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न रबी फसलों की बोनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरूद्ध अब तक 5.57 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं, चना, मटर, मक्का, अलसी सहित विभिन्न रबी फसलों की बोनी हो चुकी हैं, जो लक्ष्य का 29 प्रतिशत है। पिछले वर्ष के लिए 19.19 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की बोनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि रबी वर्ष 2024-25 के लिए 2.89 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसके विरूद्ध 1.27 लाख क्विंटल बीज का भण्डारण कर 0.73 लाख क्विंटल बीज का वितरण किया गया है जो कुल भंडारण का 57 प्रतिशत है। इसी प्रकार इस वर्ष 4.65 लाख मीट्रिक टन खाद वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके विरूद्ध 3.79 लाख मीट्रिक टन भंडारण कर 0.67 लाख मीट्रिक टन खाद वितरण किया जा चुका है जो कुल भंडारण का 18 प्रतिशत है।

पढ़ें   बढ़ते भारत की रफ्तार के साथ बदलेंगे स्टेशन: 435 करोड़ में बिलासपुर, 456 करोड़ में रायपुर और 463 करोड़ में दुर्ग का भव्य पुनर्विकास, बदल रही है क्षेत्र की तस्वीर

अधिकरियों ने बताया कि खरीफ सीजन की तरह रबी फसल के लिए भी प्रदेश के किसानों को अल्पकालिक कृषि ऋण देने का प्रावधान किया गया है। अब तक राज्य के किसानो को 112 करोड़ 28 लाख का कृषि ऋण वितरण किया गया है। गत वर्ष इसी अवधि किसानों को 76 करोड़ 26 लाख रूपये का कृषि ऋण वितरित किया गया था।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.