10 Mar 2026, Tue
Breaking

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: कांग्रेस पर केदार कश्यप का तीखा वार, कहा- ‘हार का चौका लगाने को तैयार दीपक बैज’

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 27 नवंबर 2024

छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक दल जोर-शोर से तैयारियों में जुट गए हैं। पिछले कुछ चुनावों में कांग्रेस को विधानसभा, लोकसभा और उपचुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इन हारों के कारण पार्टी में न केवल भीतरघात की स्थिति बनी है, बल्कि नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी हो रहे हैं।

हाल ही में, छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज पर तीखा हमला किया। मंत्री कश्यप ने कहा, “दीपक बैज निकाय चुनाव में हार का चौका लगाएंगे। उन्हें हार का चौका लगाने की अग्रिम बधाई। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने तीन चुनाव हार चुके हैं। हमारी शुभकामनाएं हैं कि वे हार का शतक भी बनाएं। दक्षिण विधानसभा में उन्होंने हार की हैट्रिक लगाई है। कांग्रेस के बड़े नेता अब उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं।”

केदार कश्यप ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी ने कभी भी आदिवासियों का सम्मान नहीं किया। उनके मुताबिक, कांग्रेस का रुख और चुनावी रणनीति लगातार हार का कारण बन रही है।

वर्तमान में, छत्तीसगढ़ में कुल 184 नगरीय निकाय हैं, जिसमें 14 नगर निगम, 48 नगर पालिका परिषद और 122 नगर पंचायतें शामिल हैं। सभी राजनीतिक दल इस बार के नगरीय निकाय चुनाव में जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। कांग्रेस, जो पिछली बार की हार से जूझ रही है, इस बार जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। हालांकि, अभी तक नगरीय निकाय चुनाव की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस साल के अंत तक चुनावों की तारीखों का ऐलान हो सकता है।

पढ़ें   अच्छी ख़बर : 11 दिसम्बर को नागपुर से बिलासपुर आयेगी वंदे भारत ट्रेन...PM मोदी दिखायेंगे हरी झंडी!...भव्य कार्यक्रमों की तैयारियों में लगा रेलवे...ये है कार्यक्रम की पूरी रुपरेखा

चुनाव की तैयारियों के बीच, सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में लगी हैं। कांग्रेस के लिए यह चुनाव एक नई चुनौती है, जबकि भाजपा और अन्य दल अपने मजबूत प्रदर्शन को बनाए रखने के लिए सक्रिय हैं। आगामी चुनाव परिणामों से छत्तीसगढ़ की राजनीति की दिशा तय हो सकती है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed