10 Apr 2025, Thu 9:18:09 AM
Breaking

छत्तीसगढ़ दौरे पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना : आज रायपुर से कोरबा रवाना होकर जल जीवन मिशन और रेलवे परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण, हितग्राहियों से करेंगे सीधी चर्चा

प्रमोद मिश्रा

कोरबा, 29 नवंबर 2024

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। उनका आगमन शाम 5:30 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पर होगा। वहां रेलवे अधिकारियों के साथ चर्चा करने के बाद वह कोरबा के लिए रवाना होंगे। कोरबा में वे रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन, 30 नवंबर को, कोरबा अंचल में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

 

मंत्री वी. सोमन्ना के इस दौरे का उद्देश्य जल जीवन मिशन और रेलवे परियोजनाओं का अवलोकन करना है। वे ट्रायल सेक्शन का निरीक्षण करेंगे और स्थानीय हितग्राहियों से चर्चा करेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले 28 नवंबर को केंद्रीय मंत्री का रायपुर दौरा निर्धारित था, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया था। इसी तरह, 26 नवंबर को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का दौरा भी रद्द हो गया था। अब 29 नवंबर को नया शेड्यूल जारी किया गया है, जिसके तहत रेल राज्य मंत्री छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों का जायजा लेंगे।

इस दौरे से क्षेत्र में रेलवे और जल जीवन मिशन से जुड़े कार्यों में प्रगति होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share
पढ़ें   बुरा कार्य करने से राष्ट्र का गौरव नष्ट हो जाता है - राज्यपाल

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed