9 May 2025, Fri 2:24:25 AM
Breaking

सूरजपुर के प्रतापपुर ब्लॉक में खडगवा चौकी की अनोखी पहल : गांव-गांव और स्कूलों में चला “चलीत थाना” अभियान, बच्चों को दी गई बाल अपराध, साइबर क्राइम और गुड टच-बैड टच की जानकारी

मन्नू मिश्रा
सूरजपुर, 01 दिसंबर 2024

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर खडगवा चौकी द्वारा प्रतापपुर ब्लॉक के विभिन्न गांवों में जाकर “चलीत थाना” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को जागरूक करना और पुलिस तथा आम जनता के बीच मधुर संबंध स्थापित करना है।


चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल और उनकी टीम ने बोझा शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल, खडगवा शासकीय हाई स्कूल, पंपापुर, धरमपुर हाई स्कूल सहित अन्य स्कूलों में जाकर बच्चों को बाल अपराध, महिला अपराध, गुड टच-बैड टच, यातायात नियमों, टोनही प्रथा, और साइबर अपराध से संबंधित जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही, नवीन कानूनों के बारे में भी उन्हें जागरूक किया गया।

 

पुलिस अनु विभागीय अधिकारी अरुण नेताम और नोडल अधिकारी रितेश चौधरी के मार्गदर्शन में साप्ताहिक बाजारों और गांवों में चौपाल लगाई गई। इन चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें नए कानूनों और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।

यह अभियान न केवल बच्चों और ग्रामीणों को कानून की जानकारी देने में सफल रहा, बल्कि पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और सहयोग की भावना को भी मजबूत कर रहा है।

Share
पढ़ें   गौरेला-पेण्ड्रा में बड़ी कार्रवाई: रिश्वतखोरी के मामले में महीनों से फरार चल रहे राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज को ACB ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा गया

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed