4 Sep 2026, Fri
Breaking

कैबिनेट की बैठक आज : मंत्रालय में दोपहर तीन बजे से होगी बैठक, CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में लिए जा सकते हैं बड़े निर्णय

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 02 दिसंबर 2024

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज दोपहर तीन बजे से शाम 5 बजे तक मंत्रालय में होगी । बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं, जिसमें गैस सिलेंडर 500 रुपए में दिए जाने का ऐलान भी सीएम कर सकते हैं ।

 

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कैबिनेट की बैठक से पहले मंत्रालय में बड़ी बैठकें करने वाले हैं साथ ही राज्यपाल से सीएम की भेंट भी है । ऐसे में माना जा सकता है कि सीएम आज कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं ।

साय कैबिनेट की एक सप्ताह में दूसरी बैठक है । इससे पहले कैबिनेट की बैठक 26 नवंबर को रखी गई थी । सूत्र बता रहे हैं कि दी दिनों तक भाजपा कार्यालय में चलने वाले बैठक में कोई बड़ा टास्क मिला है, जिसे पूरा करने के लिए ही कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है । प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा जल्द होने वाली है, ऐसे में कोई बड़ी सौगात प्रदेशवासियों को देकर उन्हें खुश करने की कोशिश की जा सकती है । अब देखना महत्वपूर्ण होगा कि कैबिनेट आज का निर्णय लेती है ?

Share
पढ़ें   महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद अखाड़ा परिषद ने लिया बड़ा निर्णय: मौनी अमावस्या पर शाही स्नान रद्द, श्रद्धालुओं से संगम न जाने की अपील

 

 

 

 

 

You Missed