10 Mar 2026, Tue
Breaking

डिप्टी सीएम अरुण साव के प्रयासों से छत्तीसगढ़ को मिली 15 हजार नए पीएम आवासों की सौगात : केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश, पात्र हितग्राहियों के परीक्षण और प्रस्ताव भेजने के निर्देश, शहरी क्षेत्रों में सभी को मिलेगा पक्का घर

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 04 दिसंबर 2024

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के विशेष प्रयास से केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत छत्तीसगढ़ को 15 हजार नए आवास की स्वीकृति दी है। यह पीएम आवास शहरी क्षेत्र के लिए है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने राज्य के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव को आवास स्वीकृति की जानकारी दी है।
जारी पत्र में भारत सरकार ने राज्य को मार्च-2025 तक योजना के तहत 15000 नए आवास की स्वीकृति का उल्लेख किया है। साथ ही इन आवासों की स्वीकृति प्रदान करने के पीछे का कारण राज्य में योजना का त्वरित क्रियान्वयन करना बताया गया है। भारत सरकार द्वारा राज्य को उपरोक्त आवासों के लिए पात्र हितग्राहियों का परीक्षण करने तथा उसका विधिवत प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव शहरी गरीब परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए लंबे समय से प्रयासरत् हैं। उन्होंने पिछले दिनों केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाख खट्टर से मुलाकात कर पीएम आवास की मांग की थी। उनके अथक प्रयासों के फलस्वरूप 3 दिसम्बर, 2024 को भारत सरकार द्वारा 15 हज़ार आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है।

बता दें कि भारत सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में ‘सबके लिए आवास मिशन के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का क्रियान्वयन 1 सितम्बर, 2024 से लागू किया गया है, जिसके लिए उप मुख्यमंत्री साव जी द्वारा राज्य में 15 नवम्बर 2024 से राज्य व्यापी हितग्राही सर्वेक्षण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने नगरीय निकायों को अधिकतम हितग्राहियों तक योजना का लाभ प्रदान किये जाने के निर्देश दिए हैं। हितग्राही सर्वेक्षण कार्य में अनिवार्य दस्तावेजों की कमी के कारण आवेदनों को तत्काल निरस्त नहीं करने कहा है। इसके लिए संबंधित हितग्राहियों को दस्तावेजों की पूर्ति के लिए समय प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

पढ़ें   कर्मचारी नेता का विवादित वीडियो वायरल : वीडियो में तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा - '... आंदोलन में शामिल नही होंगे, तो सबसे पहले उस अधिकारी और कर्मचारी को पिटेंगे फिर CM को मारेंगे..'

साढ़े 8 लाख आवास की स्वीकृति

गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास बनवाना पहली प्राथमिकता है। प्रदेश भाजपा सरकार बनने के बाद लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साढ़े 8 लाख आवास की स्वीकृति गई है। लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed