24 Jul 2026, Fri

जब महतारी ने बटन दबाया और महिलाओं के खातों में पहुंची राशि : CM की आग्रह पर सरस्वती यादव ने ‘महतारी वंदन योजना’ की राशि जारी की, महिलाओं को मिली दसवीं किश्त, CM विष्णुदेव साय के सुशासन की दिखी अनोखी झलक

प्रमोद मिश्रा

रायगढ़/रायपुर, 04 दिसंबर 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की राशि जारी की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय के सुशासन की झलक देखने को मिली। मंच में उनसे मिलने पहुंची महतारी वंदन योजना की हितग्राही सरस्वती यादव को उन्होंने बटन दबाकर प्रदेश की महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की दसवीं किश्त की राशि जारी करने का आग्रह किया, जिस पर सरस्वती यादव ने बटन दबाकर प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की। यह पहला मौका होगा जब किसी योजना के हितग्राही ने ही योजना की राशि जारी की है।

 

 

Share
पढ़ें   सीमांकन रोकने पहुंचा पार्षद बना मुजरिम: अफसरों से मारपीट के 7 साल पुराने केस में MIC सदस्य के पति आकाश दुबे को 5 साल की सजा, कोर्ट के फैसले से मचा सियासी भूचाल