8 Mar 2026, Sun

शहीद वीर नारायण सिंह को सीएम विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि : सोनाखान में पोस्ट मेट्रिक छात्रावास, 15 लाख की मदद, 23 पर्यटन स्थलों पर हाई मास्ट लाइट और वंशजों को पेंशन देने का बड़ा ऐलान

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 10 दिसंबर 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 दिसम्बर मंगलवार को छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर उनकी जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय सोनाखान स्थित शहीद स्मारक में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजो को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सोनाखान में पोस्ट मेट्रिक छात्रावास खोलने, सोनाखान मड़ई मेला के लिए 15 लाख देने, 23 पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों में हाई मास्ट लाईट लगाने, सोनाखान के 3 तालाबों का अमृत सरोवर में उन्नयन तथा शहीद वीर नारायण के वंशज जो पेंशन के लिए वंचित हैं उन सभी सदस्यों को भी पेंशन देने की घोषणा की। इसके साथ ही 10 हितग्राहियों को पीएम आवास ग्रामीण की चॉबी सौंपा। हितग्राहियो को आयुष्मान कार्ड का वितरण, पीएम जनमन आदर्श पंचायत बल्दाकछार एवं औवराई का सम्मान, आदिवासी समाज के युवा प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया गया।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा की शहीद वीर नारायण सिंह के जन्म एवं कर्मभूमि में मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार आया हूं। यह पवित्र भूमि गरीबों के लिए बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह गरीबों की प्राण रक्षा एवं आत्मसम्मान के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिए जो हम सब के लिए प्रेरणादायक है। जिस समय सोनाखान क्षेत्र में आकाल पड़ा तो भूख से तड़पते लोगों की दशा देखकर द्रवित हो गए और गोदाम से अनाज निकाल कर बाँट दिए। उन्होंने अंग्रेजो के विरुद्ध क्रांति का बिगुल फूंका दिए। अंग्रेजी सरकार ने 10 दिसम्बर 1857 को रायपुर के जय स्तम्भ चौक में फांसी दे दी गई।

पढ़ें   CG में डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति : CGPSC 2022 के 13 डिप्टी कलेक्टर को परीक्षावाधि तक सामान्य प्रशासन विभाग में किया गया पदस्थ, देखें लिस्ट....

उन्होंने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह जैसे अनेक जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुए है जिन्हे उचित सम्मान नहीं मिल पाया था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजाति विभूतियों को सम्मान देने का काम कर रहे है। प्रधानमंत्री ने 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने की घोषणा की है। विशेष पिछडी जनजाति समुदाय के लोगों के विकास के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना शुरू किया गया है। पीएम ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत प्रदेश के 6 हजार गाँवो को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर में 9 करोड़ की लागत से शहीद वीर नारायण संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। हमारी सरकार ने एक साल में मोदी की गारंटी के तहत अधिकांश वायदे पूरा कर दी है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह अन्याय और अत्याचार के खिलाफ अंग्रेजो से लड़ाई लड़ी। उनका बलिदान इतिहास में अमर रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासी समाज के विकास और सम्मान के लिए काम कर रहे हैं। अब जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। आज देश का प्रथम नागरिक आदिवासी समाज की बेटी है तथा प्रदेश का मुखिया भी आदिवासी किसान का बेटा है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि वर्ष 2003 से पहले सोनाखान बहुत पिछड़ा क्षेत्र था। हमारी सरकार आने के बाद यहाँ तेजी से विकास शुरू हुआ। सभी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आज एक आदिवासी किसान का बेटा प्रदेश का कमान संभाल रहे है और विकास की गंगा बहा रहे हैं।

पढ़ें   बीजापुर में बाढ़ के हालात : इंद्रावती नदी खतरे के निशान से ऊपर; सुकमा सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी, प्रशासन ने बाढ़ और बारिश से बचाव हेतु जारी किया निर्देश...

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, पूर्व विधायक सनम जांगड़े, पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी, शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज राजेंद्र दीवान, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित थे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed