27 Apr 2025, Sun 12:37:51 PM
Breaking

छत्तीसगढ़ दौरे पर BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा : रायपुर में कल भाजपा सरकार के 1 साल का जश्न, आमसभा से लेकर पदाधिकारियों संग बैठक और प्रतिमाओं के अनावरण तक का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, पढ़े पूरी खबर…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 12 दिसंबर 2024

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे भाजपा सरकार के 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही, पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।

 

जेपी नड्डा का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

  • 2:45 बजे: रायपुर पहुंचेंगे।
  • 3:30 बजे: साइंस कॉलेज परिसर में आमसभा को संबोधित करेंगे।
  • 4:55 बजे: कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रतिमाओं का अनावरण
  • 5:30 – 6:30 बजे: भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
  • 6:40 बजे: पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय गोपाल व्यास के परिजनों से मुलाकात
  • 7:40 बजे: रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना।

जेपी नड्डा का यह दौरा भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने और आगामी योजनाओं की रणनीति तय करने के लिए अहम माना जा रहा है।

Share
पढ़ें   नारायणपुर में जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को किया नाकाम: गट्टाकाल के जंगल में पहाड़ी रास्ते से 5 किलो का कुकर बम बरामद, मौके पर ही किया डिफ्यूज, 2025 में अब तक 16 से ज्यादा IED बरामद

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed