सतीश शर्मा
रायपुर, 15 जून 2026

राजधानी रायपुर के होटल वुड कैसल में रविवार को ट्रिप्स प्रोडक्शन की ओर से आयोजित ‘सेंट्रल इंडिया सीजन 5’ (मिस, मिसेज, मिस्टर और किड्स कैटेगरी) फैशन शो का भव्य समापन हुआ। पूरे देश से आए 35 प्रतिभागियों ने रैंप पर अपने टैलेंट और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में संस्कृति मेंस एथनिक वियर शोरूम बतौर ड्रेस पार्टनर शामिल रहा, जिसने शो की भव्यता को और बढ़ा दिया। आयोजन का मुख्य आकर्षण ‘पुल सूट’ राउंड रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने खास अंदाज में प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर सौरभ एंटरटेनमेंट के एमडी सौरभ शर्मा और जनप्रतिनिधि सन्नी अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं मुंबई से आईं टीवी एक्ट्रेस रश्मी गुप्ता ने सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर शिरकत की। शो स्टॉपर के रूप में रूबी नागरा, श्रुति दुबे और तुषार पाणिग्रही ने रैंप पर शानदार वॉक कर दर्शकों का दिल जीता। बच्चों के शो स्टॉपर के रूप में जसलीन कुल और जैन की प्रस्तुति को भी खूब सराहा गया।
महीनों की तैयारी और प्रियंका शर्मा व प्रियांशु शंकर की ट्रेनिंग के बाद प्रतिभागियों ने फाइनल में जगह बनाई। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मिस्टर कैटेगरी में नमन शुक्ला और श्रीजन साहू विजेता बने। मिस कैटेगरी में शिवांगी साहू ने खिताब जीता, जबकि मिसेज कैटेगरी में ऋषिका शर्मा विजेता रहीं। किड्स कैटेगरी में आव्या श्रीवास्तव और मोक्ष माही साहू ने जीत दर्ज की।
आयोजक तृप्ति रॉय चौधरी ने कहा कि इस सीजन को सफल बनाने में कई इवेंट टीमों और सहयोगियों का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया और अतिथियों ने आयोजन की सराहना की।




