27 May 2025, Tue
Breaking

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने रायपुर में पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय गोपाल व्यास के परिजनों से की मुलाकात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी रहे मौजूद, स्व. व्यास के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को किया याद

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 13 दिसम्बर 2024

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अपने एक दिवसीय रायपुर प्रवास के दौरान पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय गोपाल व्यास के निवास पर परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ थे।

केन्द्रीय मंत्री नड्डा ने गोपाल व्यास के योगदान को स्मरण किया और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका जीवन समाज और देश सेवा के लिए समर्पित था। उनकी स्मृति हमेशा समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी। ज्ञात हो कि हाल ही में स्वर्गीय गोपाल व्यास का निधन हो गया था।

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लेंगे नक्सल प्रभावित राज्यों की बैठक...डिप्टी CM अरुण साव लेंगे बेमेतरा जिले में समीक्षा बैठक...CDTH हॉस्पिटल, बलौदाबाजार के नवीन भवन के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे विधानसभा अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री...पढ़ें आज की बड़ी खबरें

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed