24 May 2025, Sat 9:21:06 AM
Breaking

कांकेर में नक्सली IED ब्लास्ट: सर्च ऑपरेशन के दौरान BSF जवान घायल, MI-17 हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर, हालत खतरे से बाहर

कांकेर, 15 दिसंबर 2024| जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई IED को डिफ्यूज करते समय हादसा हो गया। BSF जवान बी. ईश्वर राव ब्लास्ट में घायल हो गए। यह घटना हेटारकसा के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद सेना के MI-17 हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया।

जवान के हाथ और चेहरे में चोट आई है, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह हादसा पानीडोबीर कैंप से सर्च ऑपरेशन पर निकली टीम के दौरान हुआ। सुरक्षा बल क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ के दूरदराज के क्षेत्रों में छोटी दीवाली पर पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत : बस्तर संभाग के सुकमा, बीजापुर, बैलाडीला, कटेकल्याण और अन्य जिलों में कीमतों में कमी का फायदा, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी जानकारी

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed