10 Mar 2026, Tue
Breaking

रायपुर में ‘खुशहाल एक साल’ इवेंट ने मरीन ड्राइव पर मचाई धूम : सही जवाब देकर लोगों ने जीते शानदार उपहार, कटोरा तालाब में आज होगा तीसरा आयोजन

रायपुर 18 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सफल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं। जनसंपर्क विभाग द्वारा खुशहाल एक साल इवेंट के ज़रिए छत्तीसगढ़ सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों और योजनाओं को राजधानी रायपुर के लोगों के बीच पहुंचाया जा रहा है। मनोरंजन, गेम्स, हंसी मज़ाक के माहौल में लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही और इस बीच सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों और योजनाओं संबंधी प्रश्न भी रोचक ढंग से पूछे जा रहे हैं। सही जवाब देने पर उन्हें आकर्षक गिफ्ट वाउचर्स, उपहार भी दिए जा रहे हैं। योजनाओं की सही जानकारी और उस पर से सही जवाब देने पर मिलने वाले उपहार से लोगों के उत्साह में चार चांद लग रहे हैं। रविवार 15 दिसंबर मैग्नेटो मॉल से शुरू हुए खुशहाल एक साल इवेंट के सिलसिले की कड़ी में मंगलवार 17 दिसंबर को दूसरा कार्यक्रम तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव में किया गया। शाम की गुलाबी ठंड में मरीन ड्राइव पे वॉक करने, फ़ूड और गेम जोन में आनेवाले सैकड़ों लोगों ने इवेंट शुरू होने पर रुक कर इसका भरपूर आंनद लिया। कोई खड़े खड़े, कोई तालाब किनारे बैठकर, तो कोई कुर्सी में बैठकर इवेंट का लुत्फ उठाता रहा। बच्चे, बड़े, बुजुर्ग, युवा सबने ख़ुशहाल एक साल इवेंट में भाग लेते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना, नियद नेल्ला नार योजना, औद्योगिक विकास नीति, बस्तर पर्यटन कॉरिडोर, बढ़ती विमान सेवाएं, अधोसंरचनात्मक विकास के कार्यों को दिल से सराहा।

आज बुधवार को इसी कड़ी में कटोरा तालाब के उद्यान में शाम 6.30 बजे से खुशहाल एक सवाल इवेंट आयोजित किया जाएगा।

Share
पढ़ें   BJP Candidates List 2024: 60-70 सांसद सहित कई मंत्रियों के भी कट सकते हैं टिकट.चौंका सकती है बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed