22 Oct 2026, Thu
Breaking

डिप्टी CM अरुण साव के विधानसभा क्षेत्र के लिए CM ने की बड़ी घोषणा : लोरमी में होगा नालंदा परिसर लाइब्रेरी का निर्माण, डिप्टी CM अरुण साव की मांग पर CM ने की घोषणा

मुंगेली, 18 दिसंबर 2024

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के विधानसभा क्षेत्र लोरमी के लिए सीएम विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है । दरअसल, मुख्यमंत्री ने आज गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर लोरमी में नालंदा परिसर लाइब्रेरी का निर्माण करने की घोषणा की है ।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव की मांग पर सीएम ने सहमति देते घोषणा करते कहा कि लोरमी क्षेत्र के बच्चे भी अब कलेक्टर और एसपी के साथ बड़े अफसर बनने के लिए पढ़ाई कर पाएंगे । लोरमी क्षेत्र में नालंदा परिसर लाइब्रेरी के निर्माण से युवाओं के लिए बड़ी सुविधा मिलने वाली है ।

Share
पढ़ें   बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: टॉप माओवादी नेता सुधाकर और भास्कर ढेर, नेशनल पार्क इलाके में तीसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, अब तक चार नक्सली मारे गए, AK-47 समेत भारी हथियार बरामद

 

 

 

 

 

You Missed