15 Jun 2025, Sun 12:31:47 PM
Breaking

CG में DSP पर लगा रेप का आरोप : डॉक्टर की पत्नी ने लगाया जबरन रेप करने का आरोप, DSP के खिलाफ हुआ मामला दर्ज

• घर में अकेली पाकर रेप की घटना को वारदात देने का आरोप

दुर्ग, 22 दिसंबर 2024

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में DSP ने डॉक्टर की पत्नी से रेप किया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी DSP महिला का रिश्तेदार है, इसलिए घर में आना-जाना लगा हुआ था। आरोपी ने पहले महिला को पीटा, फिर दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद मोहन नगर थाने में FIR दर्ज कर ली गई है।

जानकारी के मुताबिक, डीएसपी तोमेश वर्मा सुकमा जिले के जगरगुंडा में एसडीओपी के पद पर पदस्थ है। पीड़ित महिला के मुताबिक जुलाई 2020 में प्लॉट खरीदने के सिलसिले में घर आया था। अपने परिवार के साथ उनके घर में रुका भी था। इसी दौरान महिला को देखकर तोमेश की नीयत बिगड़ी।

महिला का आरोप – घर में अकेली पाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता का आरोप है कि, 4 महीने पहले 31 अगस्त 2024 को शाम 7.30 बजे तोमेश उसके घर पहुंचा। उस दिन महिला घर पर अकेली थी। उसका डॉक्टर पति किसी काम से पाटन और बेटा ट्यूशन गया था। महिला ने तोमेश से कहा कि, घर में कोई नहीं है, इसके बाद भी वह जबरन घर में घुस गया।

पीड़िता ने बताया कि घर में घुसते ही DSP ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो उसने मारपीट की और जबरन संबंध बनाए। रेप की वारदात के बाद DSP तोमेश वहां से भाग गया।

 

आरोपी डीएसपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है

मामले में पुलिस ने कहा कि पीड़िता की शिकायत मिली है, जिसके बाद केस दर्ज किया गया है। महिला के आरोपों की जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक आरोपी डीएसपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share
पढ़ें   कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव से की मलाक़त... कोविड रिलीफ फण्ड के तहत दिए गए इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए किया मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित

 

 

 

 

 

You Missed