30 May 2025, Fri 7:43:26 PM
Breaking

CM विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर: रायपुर से रवाना होकर छत्तीसगढ़ सदन में करेंगे रात्रि विश्राम, रणनीतिक बैठकों की अटकलें तेज, जानें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर, 22 दिसंबर 2024| छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। इसके बाद वे 1:45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री इंडिगो फ्लाइट (6E 2205) से दोपहर 2:15 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम 4:10 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, नई दिल्ली पहुंचेंगे। वहां से वे कार द्वारा छत्तीसगढ़ सदन के लिए रवाना होंगे और 4:40 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा आरक्षित है, और वे छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे।

Share
पढ़ें   CG में मिले ओमिक्रोन मरीज : दो पुरुष और एक महिला में मिला ओमिक्रोन संक्रमण, प्रदेश में अब तक मिले ओमिक्रोन के 8 मरीज

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed