शहडोल, 20 अगस्त 2025। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी आर.बी. सिंह पटेल ने अपने तीन दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास के अंतिम दिन शहडोल पहुंचकर ब्योहारी विधानसभा के सर्किट हाउस में कार्यकर्ता बैठक की।
इस बैठक में मान सिंह बिसेन, डी.पी. पटेल, नीरज कुमार, जिशान मोहम्मद, कुलदीप सिंह चंदेल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान को तेज करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने पर विशेष जोर दिया गया।

आर.बी. सिंह पटेल ने बैठक में एक बार फिर ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग उठाई और कहा कि संगठन इस मुद्दे को मजबूती से उठाता रहेगा।
गौरतलब है कि अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान पटेल ने रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भी कार्यकर्ता बैठकों में हिस्सा लिया था। इन सभी जगहों पर उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने की रणनीति पर चर्चा की।
प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के लक्ष्यों को प्राप्त करने का आह्वान किया और कहा कि मजबूत संगठन ही राजनीतिक मजबूती की नींव है





