18 Jun 2025, Wed
Breaking

सूरजपुर जिले के बिहारपुर थाना क्षेत्र में बोलेरो गाड़ी के अनियंत्रित होने से महिला की मौत: नशे में चालक फरार, गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती

सूरजपुर, 23दिसंबर 2024 । सूरजपुर जिले के बिहारपुर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मामला बिहारपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसी। इस हादसे में घर के बाहर आग ताप रही महिला की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बोलेरो चालक नशे में था।

तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई। वहीं हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही बिहारपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बोलेरो गाड़ी को जब्त कर लिया गया है, फरार चालक की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ सरकार की न्याय योजनाओं का चमत्कार : 40 लाख लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर 

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed