9 Mar 2026, Mon
Breaking

CISF की नई HR नीति: 10 डोमेन विशेषज्ञता, पसंदीदा पोस्टिंग, महिला और दंपत्ति कर्मियों को मिली बड़ी राहत, जानिए इसकी खास बातें….

रायपुर, 24 दिसंबर 2024| केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने बल को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए मानव संसाधन (एचआर) नीति का अनावरण किया है। यह नीति 2017 की नीति का स्थान लेगी। जो बल के सदस्यों को उभरती हुई सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए बल में नए ज्ञान, प्रौद्योगिकी और कौशल लाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। नीति का उद्देश्य विश्व स्तरीय सुरक्षा समाधानों के लिए डोमेन विशेषज्ञों के पूल का सृजन करना है। मानव संसाधन की यह नीति 98% से अधिक बल सदस्यों को उनके लगभग 38 वर्षों के पूरे सेवा काल में प्रभावित करेगी।

परिचालन ईकाईयां बढ़कर 359 हुई

आखिरी बार 2017 में जारी किए गए पोस्टिंग दिशा निर्देशों के बाद से CISF ने वृद्धि की है। बल का विस्तार 1.5 लाख से बढ़कर 1.9 लाख से अधिक हो गया है। परिचालन ईकाईयां 339 से बढ़कर 359 हो गई है। जेल सुरक्षा और संसद भवन परिसर जैसे नए क्षेत्रों में भी सुरक्षा प्रदान करने की शुरुआत की है। प्रौद्योगिकी उपयोग, ड्रोन खतरे और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के बढ़ने के साथ CISF का ऑपरेटिंग वातावरण तेजी से वैश्विक और गतिशील हुआ है। सामाजिक परिवर्तन, जैसे कि बल में महिलाओं के अधिक शामिल होने और कार्यरत दंपत्तियों के स्थानांतरण/पोस्टिंग दिशा निर्देशों में विचार करने की आवश्यकता है।

नीति में शामिल चीजें

डोमेन विशेषज्ञ

पहली बार कम से कम 10 क्षेत्रों में डोमेन विशेषज्ञों का एक पूल बनाया जाएगा। ज्ञान और कौशल के उच्चतम स्तर से युक्‍त बल सदस्यों को कम से कम 10 क्षेत्रों जैसे सूचना प्रौद्योगिकी, विमानन सुरक्षा, प्रशिक्षण, युद्ध शिल्प, हथियार और रणनीति, एंटी-ड्रोन समाधान,श्वान (कैनाइन), अग्नि प्रबंधन आदि में डोमेन विशेषज्ञों के रूप में उनकी पहचान करना, उन्‍हें प्रोत्‍साहित करना व उनकी तैनाती करना है। डोमेन विशेषज्ञ, सर्वोत्तम संस्थानों में प्रशिक्षण लेंगे और बल को एक विश्व स्तरीय सुरक्षा संस्थान बनाने के लिए उन्हें बल में नई प्रौद्योगिकी, ज्ञान और कौशल का समावेश करने का कार्य सौंपा जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों की पहचान की जाएगी और विश्व स्तरीय सुरक्षा समाधान सुनिश्चित करने के लिए डोमेन विशेषज्ञ उन्हें बल में लागू करेंगे।

पढ़ें   सौर ऊर्जा से चमका पटपरी गांव: जनजातीय बैगा परिवारों के अंधेरे जीवन में जगी नई रोशनी, प्रधानमंत्री जनमन योजना से मिला उजियारा, दिल्ली तक पहुंची सफलता की गूंज

विशिष्ट कौशल श्रेणी

प्रशिक्षक, एसएसजी कार्मिक, के 9 विशेषज्ञ, बैंड्समैन और खेल कार्मिक और उनके वार्षिक प्रदर्शन की समीक्षा के चयन की कठोर प्रक्रिया के माध्यम से प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाना। ऐसे अत्यधिक प्रतिभाशाली कर्मियों को उनके काम की अत्यधिक कुशलता और मांग प्रकृति के कारण उनकी पसंद पोस्टिंग में वरीयता मिलेगी।बल के सदस्यों के बीच बहु-विषयक क्षमता को अन्य सुरक्षा संगठनों, संयुक्त राष्ट्र मिशनों आदि में प्रतिनियुक्तियों के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाएगा।

पसंद आधारित पोस्टिंग

CISF के इतिहास में पहली बार, हम पसंद-आधारित पोस्टिंग शुरू कर रहे हैं। बल सदस्यों के पक्ष को ध्यान में रखते हुए, प्रत्येक बल सदस्य को दस पसंदीदा पोस्टिंग स्थानों को सूचीबद्ध करने का अवसर मिलेगा जो उनके जीवन और परिवारों को गहराई से प्रभावित करते हैं।

सेवानिवृत्त होने वाले बल सदस्य

2 साल के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को उनके द्वारा दिये गए 3 विकल्पों में से एक स्थान पर पोस्टिंग दी जाएगी। उन्हें पोस्टिंग ऑर्डर जारी करने के दौरान रिक्तियों के आबंटन में पहली प्राथमिकता दी जाएगी। इससे उन्हें बच्चों की शादी और सेवानिवृत्ति के बाद के मुद्दों को निपटाने की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

महिलाओं और कार्यरत युगल मामलों के लिए विशेष वरीयता

आजकल, कैरियर के रूप में सीआईएसएफ में शामिल होने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसी महिला कर्मियों के लिए कार्य-जीवन संतुलन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, विशेष रूप से जो अकेले अपने परिवार का प्रबंधन करती हैं। नॉन-चॉइस पोस्टिंग के 6 साल बाद उनकी बची हुई सर्विस च्वाइस पोस्टिंग होगी। विवाहित कामकाजी जोड़े अब अधिक विचारशील पोस्टिंग निर्णयों के माध्यम से एक ही स्थान पर अधिक आसानी से काम कर सकते हैं। इसका उद्देश्य एक अधिक लचीला और संतुष्ट बल बनाना है।

पढ़ें   बाल मनुहार के साथ आत्मीय पल को साझा किया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने, कहा - उन नन्हें-नन्हें कदमों की बात कुछ और थी, उस नन्ही सी दोस्त से मुलाकात की बात ही कुछ और थी

पोस्टिंग ऑर्डर के लिए निश्चित समय सीमा और कार्यक्रम

सेवानिवृत्त होने वाले बल सदस्यों के लिए पोस्टिंग ऑर्डर 31 दिसंबर तक, महिला के लिए 15 जनवरी तक, युगलों के लिए 31 जनवरी तक, बाकी के लिए 15 फरवरी तक जारी किए जाएंगे। इससे उन्हें अपने बच्चों की शिक्षा और अपनी अन्य आवश्यकताओं के लिए पहले से ही योजना बनाने में मदद मिलेगी।

अन्य पहलू

* विशेष रूप से बच्चों की शिक्षा की अवधि के दौरान और 50 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद लगभग 38 वर्षों के सेवा चक्र में लगभग 24 वर्षों के लिए विकल्प आधारित तैनाती।

* सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पहले चॉइस पोस्टिंग बनाम वर्तमान में एक वर्ष की चॉइस पोस्टिंग।

* गृह क्षेत्र से लगभग 60% बल सदस्‍यों और गृह क्षेत्र से बाहर के 40% बल सदस्‍यों के साथ सम्पूर्ण बल के क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और अखिल भारतीय स्‍तर के मध्य संतुलन स्‍थापित करना।

* कोचों, विशेषज्ञों और वार्षिक प्रदर्शन समीक्षाओं के लिए राष्ट्रीय खेल परिसंघ के साथ गठजोड़ के माध्यम से विभिन्न खेल विधाओं में खेलों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed