17 Jun 2025, Tue 10:43:12 AM
Breaking

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित: सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर लगी रोक, CM साय के सभी कार्यक्रम रद्द

रायपुर, 27 दिसंबर 2024| भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ राज्य में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। यह शोक 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक रहेगा। इस दौरान राज्य में सरकारी स्तर पर कोई सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे।

राज्य सरकार ने सभी कलेक्टरों को आदेश जारी कर दिए हैं, जिसके तहत समस्त शासकीय भवनों और जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है, वहां राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। इस अवधि में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री ओपी चौधरी के सभी दौरे भी रद्द कर दिए गए हैं।

Share
पढ़ें   सतर्क रहें : छत्तीसगढ़ की महिला को फेसबुक के माध्यम से नाइजीरियन ने फंसाया अपनी जाल में, महंगी गिफ्ट देने के नाम पर महिला से की 24 लाख से ज्यादा की ठगी, नाइजीरियन युवक अब पुलिस के शिकंजे में

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed