1 Jun 2025, Sun 11:57:09 AM
Breaking

आगामी शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सख्त निर्देश, वितरण की निगरानी अब होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग ऐप के जरिए

रायपुर, 31 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगामी शिक्षा सत्र में राज्य के समस्त विद्यार्थियों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क पुस्तकों का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि विद्यार्थियों को समय-सीमा में पाठ्य पुस्तकें प्राप्त हो सकें इसके लिए वितरण कार्य की निगरानी आनलाइन ट्रेकिंग ऐप के माध्यम से की जाए।

मुख्यमंत्री ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम की कार्यकारिणी सभा की 89वीं बैठक में ये निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों के मुद्रण हेतु कव्हर पेपर एवं इनर पेपर क्रय एवं अन्य निविदाएं जेम पोर्टल के माध्यम से करने के निर्देश दिये।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, मुख्यमंत्री के सचिव मुकेश बंसल और बसवराजु एस., पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक संजीव कुमार झा भी उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ के साउथ बस्तर में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर: बीजापुर में भी मारे गए 5 नक्सली, हथियार और विस्फोटक बरामद

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed