15 Jun 2025, Sun 9:58:51 PM
Breaking

छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं की पहली मॉक टेस्ट परीक्षा की समय-सारणी जारी: 6 जनवरी से 14 जनवरी तक चलेंगी परीक्षाएं, जानें पूरी डिटेल्स

रायपुर, 02 जनवरी 2024| राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में सुधार के लिए पहली मॉक टेस्ट परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी गई है। यह मॉक टेस्ट 6 जनवरी 2025 से 14 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा।

परीक्षा का कार्यक्रम

समय: प्रातः 10:45 से दोपहर 2:00 बजे तक

विषयवार परीक्षा तिथियां (कक्षा 10वीं और 12वीं):

1. 6 जनवरी 2025 (सोमवार):

10वीं: हिंदी (070)

12वीं: हिंदी (020)

2. 7 जनवरी 2025 (मंगलवार):

10वीं: गणित (100)

12वीं: गणित (202) एवं व्यवसाय अध्ययन (302)

3. 8 जनवरी 2025 (बुधवार):

10वीं: विज्ञान (200)

12वीं: भौतिकी (201)

4. 9 जनवरी 2025 (गुरुवार):

10वीं: सामाजिक विज्ञान (300)

12वीं: रसायन विज्ञान (202)

5. 10 जनवरी 2025 (शुक्रवार):

10वीं: अंग्रेजी (090)

12वीं: अंग्रेजी (103) एवं इतिहास (301)

6. 13 जनवरी 2025 (सोमवार):

10वीं: संस्कृत (204)

7. 14 जनवरी 2025 (मंगलवार):

12वीं: जीवविज्ञान (203) एवं अर्थशास्त्र (303)

इस मॉक टेस्ट को सेजेस, पीपीएसपी, केन्द्रीय विद्यालयों के समय-सारणी के अनुसार आयोजित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित विद्यालयों में निर्धारित समय-सारणी के अनुसार मॉक टेस्ट आयोजित कराएं।

Share
पढ़ें   CG कोरोना ब्रेकिंग : सरकारी विद्यालय में फूटा कोरोना बम, 21 विद्यार्थी पाए गए कोरोना संक्रमित, विद्यालय को किया गया बंद

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed