22 Oct 2026, Thu
Breaking

CG में BMO की पत्नी मिली लाश : हत्या की जताई जा रही आशंका, पुलिस जुटी मामले की जांच में

जगदलपुर, 02 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक सनसनी वारदात सामने आई है। जहां बीएमओ की पत्नी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक हत्या की आशंका बताई जा रही है ।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बस्तर में बीएमओ के पद में पदस्थ रहे बी.ड़ी राय की पत्नी डॉक्टर अर्चना घोष अपने अनुकूल देव वार्ड स्थित घर में थी।  ऐसा बताया जा रहा है कि परिवार के द्वारा अपने बड़े बेटे की शादी के लिए कुछ दिन पूर्व गहने खरीदे जाने की बात सामने आई थी। आज सुबह जब परिवार के लोगों ने महिला के कमरे में जाकर देखा तो डॉक्टर अर्चना रॉय का शव मिला।

जिसके बाद परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी गई। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या की गई है। घर से सामान को लूटकर ले जाया गया है। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

पुलिस भी परिजनों से बात कर रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा। शव को पीएम के लिए मेकाज भेजा जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा। इस मामले में बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर का कहना है कि जांच का विषय है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा।

Share
पढ़ें   दोस्त को बोला- मेरा लड़ने का मन है, फिर चाकू घोंपा: भागते हुए नाबालिग को पकड़ा, बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी

 

 

 

 

 

You Missed